आज कोरोना वायरस की वजह से गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में सुरेंद्र प्रकाश गोयल का निधन हो गया हैं। सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन से कांग्रेस में शोक माहौल है। बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने बीते दिनों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 15 दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। नेता सुरेंद्र प्रकाश के निधन की पुष्टि उनके बेटे सुशांत गोयल ने की हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई 2020 को पूर्व सांसद की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका शुरूआत में होम-आइसोलेशन में ही उपचार किया गया। हालत बिगडऩे पर 2 अगस्त को उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 75 वर्षीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया हैं। राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा नुकसान हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version