
सीजीपीएससी रिजल्ट में भूमिका कटियार ने चौथा रैंक हासिल किया है। भूमिका की इस सफलता पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने उन्हें बधाई प्रेषित किया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने भूमिका को दिये अपने बधाई संदेश में कहा है कि सीजीपीएससी रिजल्ट में भूमिका की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, महासभा उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करता है। आपको बता दें कि भूमिका कटियार वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज सेवक सुधीर कटियार एवं श्रीमती सपना कटियार की सुपुत्री है। भूमिका के इस सफलता पर महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिनमें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, चंद्रिका चंद्राकर, सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।