राजनांदगांव. रंग-बिरंगे खुबसूरत फूलों की खेती जिले के किसानों के जीवन में नया रंग भर रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगाही की कृषक श्रीमती अनीता नायडू एवं उनके पति श्री राजीव नायडू के खेत विविध फूलों से गुलजार हैं। उन्होंने फूलों की खेती के लिए पॉली हाऊस का निर्माण किया है। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 16 हजार 88 रूपए की राशि शासन से अनुदान मिला है। उन्होंने संरक्षित खेती योजना के अंतर्गत जरबेरा फूलों की वेरायटी लगाई है। किसान श्री राजीव साहू ने बताया कि उन्हें संरक्षित खेती के तहत 14 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां लगभग 36 हजार पौधे लगे हंै। अपने खेतों में उन्होंने जरबेरा की वेरायटी अंकुर, सिल्वेस्टर, दून, दानाएलन, व्हाइट हाऊस एवं फोब्र्स के साथ गुलाब, विन्सेन्ट फूल भी लगाया है। फूलों की खेती से उन्हें लगभग 10 लाख रूपए की आमदनी हो रही है। मार्केट में फ्लावर डेकोरेशन फूलों की बहुत डिमांड है और अभी वे दुर्ग, नागपुर, दल्ली राजहरा एवं अन्य राज्यों में फूल भेज रहे हैं। किसान श्री राजीव नायडू ने कहा कि ड्रिप सिस्टम से फूलों की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने फार्म हाऊस में लोगोंं को रोजगार दे रहे हैं। फूलों की खेती के लिए निंदाई, गुड़ाई तथा अन्य कार्य के साथ ही फूलों की पैकेजिंग का कार्य भी यहां किया जा रहा है। किसान श्री राजीव नायडू ने कहा कि फूलों की खेती में लाभ को देखते हुए अन्य किसान भी इसके लिए प्रेरित हो रहे हंै। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से उन्हें भरपूर सहायता मिली है। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा ने कहा कि फूलों की खेती के लिए पॉली हाऊस बहुत अच्छा होता है। नमी का संतुलन बनाए रखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जिले में फूलों की खेती की जा रही है। किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version