पाकिस्तान को सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ (DRDO) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ( Scientist Pradeep Kurulkar) से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है। एटीएस का दावा है कि कुरुलकर को हनी ट्रैप में लेकर उससे कुछ संवेदनशील जानकारियां लीक करवाई गईं। समाचार एजेंसी के अनुसार, डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 15 मई तक के लिए बढ़ा दी।
 
अक्टूबर 2022 में शुरू हुई वॉट्सऐप पर चैटिंग – कुरुलकर ने एटीएस को जो बताया उसके अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज में उसे गलत नाम से संबोधित किया गया। इस पर कुरुलकर ने जवाबी वॉट्सऐप किया कि मैं वह नहीं, बल्कि प्रदीप कुरुलकर हूं। इसके बाद दोनों के बीच वाट्सएप चैटिंग शुरू हो गई। कुरुलकर ने बताया कि वॉट्सऐप चैट करने वाली महिला खुद को लंदन में रहने वाली भारतीय बताया और पाकिस्तान के खिलाफ नफरत व्यक्त की।
 
फरवरी 2023 तक होती रही चैट – कुरुलकर को कुछ समय बाद हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसाकर ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) सहित डीआरडीओ परियोजना से जुड़ी जानकारियां हासिल करने का प्रयास किया गया। दोनों के बीच फरवरी 2023 तक चैट होती रही। कुरुलकर के साथ चैट करने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया था, उसका पाकिस्तानी आइपी होने से खुफिया अधिकारयों ने डीआरडीओ को सतर्क किया और एटीएस को शिकायत करने से पहले उनकी सतर्कता टीम ने जांच की।
 
वैज्ञानकि ने एक मिसाइल की फोटो भी शेयर की – एनएसए और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। विजिलेंस जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि वैज्ञानिक कुरुलकर ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव के साथ जानकारियां साझा की थी। जांच में यह भी पता चला कि वैज्ञानिक ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें साझा करने के अलावा एक मिसाइल की फोटो और कुछ स्थानीय पता का विवरण भी साझा किया था।
 
’59 साल की उम्र में अकेला महसूस कर रहा था, इसलिए…’ – इसके बाद डीआरडीओ की तरफ से महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) में एफआइआर दर्ज की गई। कुरुलकर के दो मोबाइल फोन और एक लैपटाप को जांच के लिए लिया गया है। कुरुलकर ने जांच एजेंसी को बताया कि वह इस बात से अनजान था कि महिला पाकिस्तान से है। कुरुलकर ने बताया कि वह महिला के साथ जानकारी इसलिए साझा करता था, क्योंकि वह 59 साल की उम्र में अकेला महसूस कर रहा था । उसका मानना था कि महिला उनके काम में दिलचस्पी रखती थी और उनकी प्रशंसक थी। महिला को जागरुक करने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करता था ।
 
देश के लएि उनके काम की प्रशंसा करती थी महिला- एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने कुरुलकर की प्रोफाइल पढ़ने के बाद देश के लिए उनके काम की प्रशंसा करती थी। वह पाकिस्तान के लिए नफरत भी व्यक्त की थी और दावा किया था कि भारत पाकिस्तान पर विजयी होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच सैकड़ों वीडियो और ऑडियो कॉल हुए हैं, लेकिन कुरुलकर को कभी भी धमकी नहीं दी गई, क्योंकि वह जानकारी साझा करता रहा और महिला उसे अपनी नग्न तस्वीरें भेजती रही।
 
आधी रात तक वैज्ञानकि से बातें करती थी महिला
– कुरुलकर के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए महिला देर रात| तक उससे बातें करती थी। सूत्रों ने बताया कि कुरुलकर उस महिला से इतने आकर्षित थे कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहे थे। अगर खुफिया एजेंसियों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो शायद वह उससे दूसरे देश में मिलने की योजना भी बना सकते थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version