सोशल मीडिया पर जानवरों के हमलों के वीडियोज खूब वायरल होते हैं। हाथियों की बात करें, तो आपने कई बार इन्हें आक्रामक होते देखा होगा। हाथी एक ऐसा जानवर है, जो खतरा महसूस होने और गुस्सा आने पर बड़ी से बड़ी चीज को भी उठाकर पटक देता है। जान जोखिम में डालते हैं लोग ऐसे में कई बार लोग हाथियों वाले इलाकों से बचकर निकलते हैं ताकि कहीं इन विशालकाय जीव से सामना ना हो जाए। लेकिन कई बार कुछ लोग सिर्फ विडियोज बनाने के चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं।

सड़क पार करने की कोशिश में था हाथी – वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक बड़ा सा हाथी जंगल से निकलकर सड़क किनारे आकर खड़ा हो जाता है और एक शख्स उसके आगे भगवान की तरह हाथ जोड़ रहा है। वीडियो तमिलनाडु का है, जहां हाथी धरमपुरी के होगेनक्कल जंगल से निकलकर सड़क पार करने की कोशिश में है।

वीडियो देखकर गुस्साए लोग- वीडियो आईएफएस आधिकारियों साकेत बडोला और रमेश पांडे ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बिना डरे हाथी के सामने आकर खड़ा हो जाता है। देखते ही देखते अपने दोनों हाथ जोड़ने लगता है। शख्स के चेहरे पर डर का नामो निशान भी नहीं होता। वीडियो देखने के बाद लोग काफी गुस्साए हुए हैं और इसे बेहद खतरनाक और बेवकूफी भरा बता रहे हैं। ये आत्महत्या करने जैसा..-. कैप्शन में लिखा गया कि ऐसे परेशान करने वाले लोगों को झेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है। वहीं दूसरे अफसर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये खतरनाक है। आत्महत्या करने जैसा है। लेकिन फिर भी शांत हाथी ने उसकी हरकत को झेला और उसे जाने दिया। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version