रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढिय़ा शेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय लिंग के आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने का बड़ा फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे शासकीय सेवक जिनकी संतान अथवा आश्रित तृतीय लिंग वर्ग के हैं उन्हें उनके अविभावक की शासकीय सेवा के दौरान मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति देने का कोई प्रावधान नहीं था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऐसे आवेदकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए तृतीय लिंग वर्ग के आवेदकों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले छत्तीसगढिय़ा शेर ने दिया संवेदनशीलता का परिचय…लिया यह बड़ा फैसला…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
