फांसी के फंदे पर भाभी-देवर का शव मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि भाभी-देवर लापता थे। मामला राजधानी रायपुर के समीपस्थ थाना खरोरा अंतर्गत ग्राम घिवरा का है जहां देवर और भाभी का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। इसकी सुचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
