छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों से पड़ोसी राज्य ओडिशा में मारपीट का मामला सामने आया है। ये सभी तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। यहां से लौटने के दौरान इनके साथ मारपीट की गई है। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।
ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से कटक जिले में मंगोली के पास बैरियर में अवैध वसूली तथा मारपीट की शिकायत मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से संपर्क किया। सक्ती के अधिकारियों ने ओडिशा के अधिकारियों से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कटक जिले के अतरगढ़ थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि मल्दा छत्तीसगढ़ की श्री कृष्णलीला मंडली के सदस्य रामेश्वरम यात्रा के लिए निकले थे। भुवनेश्वर के नंदन कानन घूमने के बाद संबलपुर के रास्ते यह घर के लिए निकले। कटक जिले में मंगोली के पास महानदी टोल में इनसे अवैध वसूली हुई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ओडिशा पुलिस के साथ संपर्क किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version