इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। शादी समारोह के बीच में से कई ऐसी खबरें भी सामने आती है जिसे जानकर हड़कंप मच जाता है। कुछ इसी तरह का सनसनीखेज मामला उत्तराखंड से सामने आया है जहां पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में सामने आया है। क्षेत्र में एक लड़की शादी से पहले सिर्फ इसलिए घर छोड़कर चली गई क्योंकि उसे दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ घर छोड़कर इस कारण चली गई कि परिजन उसका विवाह उसके मनपसंद युवक के साथ नहीं कर रहे हैं। दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी और 18 साल की भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने दोनों युवतियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गंगोलीहाट स्थित बस स्टेंड में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों रोडवेज बस में बैठी हुई नजर आई। पुलिस ने परिचालक से संपर्क किया तो बस धौलछीना अल्मोड़ा होने की बात सामने आई। बाद में पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर दोनों युवतियों को कब्जे में लिया और गंगोलीहाट लेकर आए। थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता उसका विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन जिस लड़का से उसका विवाह किया जा रहा है, उसे वह पसंद नहीं कतरी। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है और उससे ही विवाह करना चाहती है। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर दोनों युवतियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version