रायपुर । सब्जी व्यवसायी शिव कुमार निर्मलकर परिवार द्वारा राम गमन पथ में ग्राम बलदाकच्छर स्थित हनुमान मंदिर में एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भंडारा के साथ समापन हो गया। इससे पहले पूरे गांव में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवा ढोल की थाप पर खूब झूमे। इस दौरान लोगों ने हनुमान जी के खूब जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर में पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा कराकर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई तथा हनुमान जी का शृंगार किया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम में रामायण पाठ तथा सुंदरकांड का आयोजन किया हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ कुंड में आहुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। हनुमानजी को भोग लगाकर आरती की। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया, तथा ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय रजक महासंघ प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, पप्पू निर्मलकर,ओम निर्मलकर,निर्मलकर परिवार जनों के साथ बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version