इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। वहीं देशभर से दूल्हे-दुल्हन से संबंधित कई मामले सामने आते रहते है। अब जो मामला सामने आया है वह मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से है जहां शादी के एक दिन पहले ही होने वाली दुल्हन लापता हो गई है। इसके बाद शादी घर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन पार्लर के बहाने मैरिज पैलेस से बाहर निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। दरअसल यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पार्लर के बहाने मैरिज पैलेस से बाहर निकली अपनी ही दुल्हन शादी के एक दिन पहले लापता हो गई है। मामले के बाद वर पक्ष द्वारा दुल्हन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
