रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) एस.के. पाटील ने आज यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. प्रभाकर सिंह, लेखा नियंत्रक वीके खलखो, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. राव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान डॉ. आर.के. बाजपेयी, संचालक विस्तार डॉ. एस.सी. मुखर्जी, निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. जी.के. दास, निदेशक शिक्षण डॉ. एम.पी. ठाकुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुलसचिव डॉ. प्रभाकर सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर लेखानियंकत्र वी.के. खलखो, उपलेखा नियंत्रक डॉ. पी.के. जोशी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. श्रीकांत चितले, उप कुलसिचव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
