पति-पत्नी के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाना देवर को काफी भारी पड़ गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हुआ यूं कि लड़ाई के दौरान भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के तुंगी गांव से सामने आया है जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भैया-भाभी को लड़ते देख देवर उन्हें छुड़ाने आ गया, लेकिन भाभी को ये बात नागवार गुजरी और उसने पास ही पड़े कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था और आज भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ और जांच कार्य में जुटी हुई है।
