छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी 6 महीने के लगभग बचे हैं। लेकिन उससे पहले ही भीषण गर्मी में चुनावी सरगर्मी भी अभी से तेज होने लगी है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।

साथ ही आईएएस की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पद्मश्री पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले, पूर्व आईएएस राज पाल सिंह त्यागी, निर्दलीय पार्षद अमर बंसल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतार सकती है। अनुज शर्मा बलौदाबाजार जिले के ही रहने वाले है और अभिनेता होने की वजह से उनकी लोकप्रियता भी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version