अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एस्टरॉयड के लिए आए दिन अलर्ट जारी कर रही है। एजेंसी इन चट्टानी टुकड़ों पर नजर रखती है। सौरमंडल के निर्माण के समय यह शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं, यानि कि ये ग्रहों के ही अवशेष हो सकते हैं, ऐसा कहा जाता है। इनकी संरचना को समझने की वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं। इनकी भौतिक और रासायनिक संरचना को जानकर वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं कि सौरमंडल में सूर्य का चक्कर लगा रहे अन्य ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ होगा, क्योंकि एस्टरॉयड भी ठीक ग्रहों की तरह ही सूर्य का चक्कर लगा रहे हैं। 

पृथ्वी को एस्टरॉयड से खतरा भी हो सकता है। एस्टरॉयड छोटे आकार के खगोलीय पिंड होते हैं। इनकी तुलना में किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण ज्यादा होता है, इसलिए ये ग्रहों की ओर आकर्षित भी हो जाते हैं। नासा ने 3 एस्टरॉयड्स के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ये अलर्ट जारी करती है। जिसके मुताबिक 4 जून को एस्टरॉयड 2023 HO18 धरती के पास आने वाला है। इसका साइज 96 फीट का है। यह चट्टानी टुकड़ा 467,000 किलोमीटर की दूरी से धरती के पास से गुजरने वाला है। यह एक ऐरोप्लेन जितना बड़ा है। लिस्ट किए गए तीनों एस्टरॉयड में यह सबसे छोटा है। 

इसके अलावा एक और एस्टरॉयड इसी दिन पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इसका नाम 2023 JR2 है। इसका साइज 120 फीट है और यह एक हवाई जहाज के आकार का है। यह चट्टानी टुकड़ा सूरज का चक्कर लगाते हुए धरती के पास से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो सिर्फ 6,510,000 किलोमीटर ही दूर होगा। इसकी स्पीड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा है। नासा के अनुसार यह चट्टान 27287 किलोमीटर प्रतिघंटा यानि कि लगभग 27 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से धरती के पास से गुजरने वाली है। लिस्ट किए गए एस्टरॉयड में ये सबसे बड़ा है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version