महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कार और निजी ट्रेवल्स बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 9 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. हादसा नागपुर नागभीड़ मार्ग पर हुआ रविवार शाम को हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयर बैग भी फट गए और कार कबाड़ बन गई. कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया है. मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे. हादसा इतना भयानक था कि कार कबाड़ हो गई और लोगों के शव उसी में बुरी तरह से फंस गए थे. गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. घायल बच्ची को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
Previous ArticleBIG BREAKING इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन….टीवी शो ‘महाभारत’ में निभाया था अहम् किरदार
Next Article आमा मउर गीत के आशीर्वाद, मिलन एवं सम्मान समारोह
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

