लखीमपुर। उत्तर प्रदेश से एक बालिका से हैवानियत किये जाने की खबर सामने आई है। इस बालिका के साथ की गई दरिंदगी की कहानी सुनकर हर कोई गुस्से से आग बबूला हो रहा है। और यह जायज भी है क्योंकि आरोपियों ने वारदात को बहुत ही निर्ममता से अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 12 वर्षीय बालिका का शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत से बरामद किया गया। दिल दहला देने वाली यह वारदात थाना ईसानगर इलाके में सामने आई है। अज्ञात दरिंदों ने बालिका की गला दबाकर पहले हत्या की उसके बाद मासूम की आखों को फोड़ दिया। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस अधीक्षक के सामने हाथ जोड़े खड़ा मजबूर पिता अपनी मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार कर रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक खीरी सतेंद्र कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को परिवार के बताए हुए लोगो को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। (एजेंसी)
12 वर्षीय बालिका से हैवानियत…, पढ़ेंगे दरिंदगी की दास्तां तो आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
