रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में मोहरेंगा-कठिया-हिरमी मार्ग के पुर्निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय चक्काजाम, धरना प्रदर्शन, पुतला दहन का आयोजन 9 जून को किया गया है। श्रीमती वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर कलेक्टर से मुलाकात कर धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि मोहरेंगा-कठिया-हिरमी मार्ग एक प्रमुख मार्ग है जहां स्थित बड़े सीमेंट उद्योग, पावर प्लांट तथा क्रेशर उद्योग से निकलने वाले उत्पाद एवं कच्चे माल के परिवहन हेतु अधिकतम क्षमता के वाहन चलते है, उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है जिसमें आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। आम लोगों का पैदल चलना भी उक्त सड़क पर दुभर जान पड़ता है। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा भी घोषणा की गई है। किंतु मार्ग पुर्निर्माण संबंधी कोई अग्र्र कार्रवाई नहीं की गई है। आने वाले बरसात में स्थिति भयावह हो जायेगी। इतनी बदतर स्थिति होने के बाद भी शासन-प्रशासन आंख मूंदकर बैठी है जिससे यह प्रतीत होता है कि इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। अत: इसके विरोध में शासन प्रशासन को जगाने भाजपा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजनता के साथ 9 जून को शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय चक्काजाम, धरना प्रदर्शन, पुतला दहन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस, दूध वाहन, डीजल टैंकर, शव वाहन जैसे मूलभूत आवश्यक सेवा की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, खमतराई वार्ड पार्षद गोदावरी साहू गज्जू साहू दुर्वास मटाले, खिलावन, बबलू शर्मा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रूपेन्द्र कटरिया, कुमकरन साहू, देवेंद्र वर्मा, लेखु सेन, मोहन वर्मा, देव कुमार, नारायन साहू, हीरा वर्मा, मनी राम यादव, देव नाथ, भागेला धुरु, हुमन साहू, संतोष वर्मा, सन्तु वर्मा, श्री वर्मा मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version