धरमजयगढ़। केंद्रीय मंत्रिमंडल 2023-24 के बैठक उपरांत किसानों के उत्पादक पर भारी दर वृद्धि की गई है। इस दर वृद्धि को किसानों के आय को दुगुना करने वाली कदम निरुपित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कहा की किसानों के आय को लागत मूल्य से दुगुना करने केंद्र की मोदी सरकार कृत संकल्पित है। केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक में लिये गये अनेक निर्णय जैसे मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी।
मूंग दाल के एमएसपी में 10.4 फीसदी का इजाफा किया गया
सरकार के इस फैसले से सूरजमुखी, धान और कपास, मूंगफली और सोयाबीन उगाने वाले किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है। कैबिनेट ने धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2023-24 के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।किसानो के हित में सदैव मज़बूती से कदम उठाने वाली केंद्र की मोदी सरकार को इस निर्णय के बाद सभी किसानो में हर्ष का माहौल है वही किसानो की आमदानी को दुगनी करने के क्षेत्र में एक सार्थक पहल साबित होगा। एम.एस.पी के बढ़ौतरी पर सभी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य को किसान मोर्चा की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया
किसानो के हित में सदैव मज़बूती से कदम उठाने वाली केंद्र की मोदी सरकार – टीकाराम पटेल
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
