छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10 से 12 जून 2023 तक तीन दिवस सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्यता की भर्ती परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 05:15 बजे तक 05 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को ऑब्जर्वर एवं केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष प्रो. नन्दकुमार सिंह तथा सहायक संचालक मत्सय पालन विभाग श्री राजेन्द्र सिंह को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर गुप्ता तथा सहायक खनिज अधिकारी श्री अवधेश बारीक को आब्जर्वर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री सुनिल कुमार एक्का तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री महिपाल कुजूर को आब्जर्वर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री शंभुनाथ मिश्रा तथा ए.पी.सी. शिक्षा विभाग श्री आनंद प्रकाश गुप्ता को आब्जर्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवन्तपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्रीमती फूलमनी एक्का तथा सहायक संचालक कृषि श्री एन.एस. भगत को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ता दल की निुयक्ति
कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा जिले में सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्यता की भर्ती परीक्षा आयोजित करने तथा आवश्यक व्यवस्था करने हेतु उड़नदस्ता दल की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उप संचालक पशु पालन विभाग के डॉ. तनबीर अहमद को दल प्रभारी, सहायक संचालक पंचायत विभाग सुश्री स्टेला खलखो एवं नायब तहसीलदार श्रीमती संगीता साय को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version