रायपुर। कोरिया जिले के समस्त कर्मचारी एवम अधिकारी संघों की एक बैठक आज दिनांक 16/8/20 को सरगुजा संभाग के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय उप संयोजक राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कोरिया जिले की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा बनाये गए। कोरिया जिले के संयोजक अशोक यादव को मनोनीत किया गया। जिले में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, घनश्याम जायसवाल, अतर सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, पवन रुपौलिहा, जेके साहू बनाये गए। जिले के संगठन सचिव पद पर अशोक कुमार कश्यप, श्रीमती तुलिका शर्मा, केके यादव, डीएस गौतम, श्यामा शंकर, जगरूप यादव का मनोनयन किया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव पद पर रवींद्र नाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी तथा जिला प्रवक्ता के पद में अशोक गुप्ता को जिम्मेदारी प्रदान की गई। आज की बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संभागीय उप संयोजक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी सभी कर्मचारी एवम अधिकारी हित में सदैव तत्पर रहेगी। आज की इस बैठक में आगे की रणनीति पर भी सारगर्भित चर्चा हुई तथा नए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु भी शासन स्तर पर संघर्ष के लिए सहमति प्रदान की। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन क्रांति को लेकर ट्विटर अभियान चलाया जाएगा तथा आने वाले समय में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version