अमलेश्वर (पाटन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय-डीह ने बच्चों के लिए ऑनलाइन स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। इसकी रूपरेखा पूरी तरह ऐसे रखी गई है-जैसे हम विद्यालय में हर बार आयोजित करते हैं। इस समारोह के लिए पढ़ई हमर पारा के शिक्षा सारथियों ने अपने-अपने सेंटर में 1 दिन पूर्व तैयारियां भी करवाई। इस समारोह में कक्षा 1ली से 8वी तक के बच्चों ने एवं शिक्षा सारथी ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से किया गया, जिसे सेंटर-01 की शिक्षा सारथी कु. नेहा यादव ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सारे सेंटर में एक साथ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार गाकर छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित शिक्षक गण मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिन्हा (प्रधानपाठक), अध्यक्षता श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती आशा साहू, विशेष अतिथि ललित बिजौरा (संकुल समन्वयक) कार्यक्रम संचालन लालिमा चंद्राकर ने किया। सेंटर-01-कु वीणा, कु हीना, कु टामिन, कु खिलेश्वरी, सेंटर-02-पामेश कुमार, कु पूनम, कु मोनिषा, सेंटर-03-हेमचंद, सेन्टर-04- कु वेदिका, कु प्रेमलता, कु भारती, कु भावना, सेंटर-05- कु रूपा, सेंटर-06-कु लक्ष्मी, कु तुलसी, कु डिलेश्वरी सेंटर-07-कु काजल, डेमन, लोचन, सेंटर-08- कु कुमकुम, कु गुंजा ने देशभक्ति गीत, कविता प्रस्तुत किये।

ज्ञात हो कि कोरोना के कारण अभी स्कूल बंद है ऐसे में मोहल्ला पढ़ाई के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। अमलेश्वर डीह में संचालित सभी 8 मोहल्ला केंद्र के शिक्षा सारथी ने बच्चों को ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जोड़कर शानदार प्रस्तुति दिए। मोहल्ला केंद्र के माध्यम से बच्चों ने काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किये, बच्चों के कार्यक्रम को तैयार करने में शिक्षा सारथी का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा। संकुल केंद्र पाहन्दा(अ ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को अनुकरणीय बताया।

उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण भले ही स्कूल में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका, लेकिन ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के उत्साह में किसी भी प्रकार से कमी नहीं देखी गई बच्चों का उत्साह एवम प्रस्तुतिकरण को उन्होंने खूब सराहा। श्री बिजौरा ने इस तरह के कार्यक्रम की बहुत सराहना की, व सभी लोगों को बधाई दिया कि इस तरह का आयोजन अपने आप में सन्देश देने वाला है। सिन्हा सर जी ने भी इस तरह के आयोजन की बहुत सराहना की। अंत में सभी शिक्षा सारथियों ने अपने सेंटर में चॉकलेट और प्रोत्साहन स्वरूप पेन, पेंसिल का वितरण किया। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा व संयोजन श्रीमती लालिमा चंद्राकर ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version