दिल्ली के मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञान बिल्डिंग में आग लग गई. इस इमारत में कई कोचिंग सेंटर हैं. इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के पास इस इमारत 12 बजे आग लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक लटक कर कूद रहे हैं.
BREAKING NEWS कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़कियों से कूदे स्टूडेंट्स…
Previous Articleअवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए छापामार कार्रवाई
Next Article छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

