सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टूंडरी में शुक्रवार शाम 4 बजे यात्री बस में भीषण आग लग गई। आग से बस धू-धूकर जल उठी। गनीमत ये रही कि समय रहते सभी यात्रियों, ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकाल लिया गया। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिंह ट्रैवल्स की बस महासमुंद के बसना से दोपहर 2 बजे इलाहाबाद जाने के लिए निकली थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। 2 घंटे के बाद करीब 4 बजे जब बस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम टूंडरी पहुंची थी। इसी बीच यहां शॉर्ट सर्किट से गाड़ी के केबिन में आग लग गई। ड्राइवर ने आनन-फानन में बस को रोका। इसके बाद सभी यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर बस से बाहर निकले।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : अचानक जलने लगी महासमुंद से इलाहाबाद जा रही यात्रियों से भरी बस…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

