छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार मैंगो फेस्टिवल मनाया जा रहा है। जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित इस एग्जीबिशन में 200 किस्म के आम रखे गए हैं। प्रदर्शनी में 2 लाख 70 हजार प्रति किलो का मियाजाकी आम सबसे ज्यादा खास है। बनावट में किसी दूसरे आम की ही तरह दिखने वाला मियाजाकी जापानी प्रजाती का है। इसका रंग और बनावट थोड़ी अलग है। जिसे देखने और उसकी तस्वीर लेने की होड़ लगी हुई है। अगर एक किलो में 3 आम भी चढ़ते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक आम की कीमत लगभग 90 हजार रुपए होगी। विश्रामपुर इलाके के कमलपुर बाग में कोल इंडिया के रिटायर्ड जनरल मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने ये आम अपने बाग में लगाया है और प्रदर्शनी के लिए 639 ग्राम का एक आम यहां लेकर पहुंचे हैं, जिसकी कीमत 1 लाख 82 हजार रू. है।
प्रदर्शनी दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक लगाई जा रही है। साथ ही आम लोगों के लिए लखनऊ से आए आम और आम के पौधे दोनों बेचने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस आयोजन में आमों से बने स्वादिष्ट व्यंजन ,बच्चों के लिए स्पेशल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और युवाओं के लिए सिंगिंग कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version