एक शॉपिंग काम्पलेक्स में लगी भीषण की आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। आगजनी की यह घटना आज दोपहर छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के जिला मुख्यालय के ट्रांसपोर्ट नगर की एक शॉपिंग काम्पलेक्स की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेें भर्ती घायलों में बुरी तरह से धुंए की चपेट में आकर झूलसे तीन लोगों की मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रथम तल पर साहेब रेडिमेड कपड़ों की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग उपर से नीचे काम्पलेक्स के दूसरे दुकानों तक पहुंच गयी। इस दौरान उपर भीषण आग में दुकान के कर्मचारी और आम लोग फंस गये थे। जिन्हे निकालने और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को बुलाया गया। लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही आग की लपटे और जहरीले धुंए से परेशान करीब 25 लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए काम्पलेक्स के पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दमकल की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काम्पलेक्स के उपरी हिस्सा में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वही घटना में करीब आधा दर्जन महिला और पुरूषों ने आनन फानन में कॉम्पलेक्टस के पहले मंजिल से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान उपर कई लोग फंसे रहे। जिन्हे मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें 2 पुरूष और एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version