छत्तीसगढ़ भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा के विधायक विद्यारतन भसीन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, वे 79 वर्ष के है। विद्यारतन भसीन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में आईसीयू में चल रहा है। विद्यारतन भसीन 2 बार के विधायक है एवं एक बार महापौर रह चुके हैं। आपको बता दें कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया था। विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, 2018 से वे वैशाली नगर विधानसभा से विधायक बने हैं, वे भिलाई नगर निगम के महापौर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गौरतलब है कि विद्या रतन भसीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले दिवंगत चुन्नी लाल भसीन के बेटे हैं। विद्यारतन भसीन 2009 और 2018 में लगातार दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बीच वैशाली नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

ताजा समाचार मिलने तक भिलाई के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक है। डॉक्टर्स की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वो वेंटीलेटर पर हैं। इस संबंध में रामकृष्ण केयर हाॉस्पिटल रायपुर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version