अपनी मां को गैरमर्द की बांहों में देखकर बेटा का ऐसा खून खौला कि उसने उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार डाला। बताया जाता है कि आरोपी युवक की मां का काफी लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था, लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन की छिप नहीं सका और एक दिन बेटे ने अपनी मां को आपत्तिजनक हालत देख लिया। इसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे बैठा। घटना छत्तीसगढ़ के मुंगेली के जरहागांव की है जहां का रहने वाला गोवर्धन पाली राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की रात युवक दोस्तों के साथ अपने मकान में सो रहा था, तभी अजय केवर, विजय केवट, दिनेश केवट अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुसे और युवक के साथ बदसलूकी औऱ गाली गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर लाठी और रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ की मामले की तफ्तीश शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी अजय केवट से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसने मां को गोवर्धन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से ही वो उसकी हत्या की फिराक में था, जिसके बाद उसने रिश्तेदारों के साथ प्लानिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे हत्या के आरोपियों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version