रायपुर। मानसून की देरी के कारण छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को अब जाकर राहत मिली है। बारिश से मौसम का तापमान गिरा, जिसकी वजह से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं ठंडी हवा भी चल रही है। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना भी हो गया है। इससे प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवा तेज हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून की आहट दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं अब अधिकतम तापमान में गिरावट भी होगी। अधिकतम तापमान अगले 3 दिनों में 4°C की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की अति संभावना है। बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों में हल्की बारिश हुई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में ग्रीष्म लहर चली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तिल्दा और न्यूनतम तापमान 24.0°C जगदलपुर में दर्ज किया गया।राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से लू चल रही थी। बता दें कि रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 28.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश में शाम और रात को जमकर बारिश हुई। कई जगहों में बौछारें भी पड़ीं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version