रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण के वादे को पूरा करने 16 मई को जांजगीर चापा के शिवरी नारायण से संविदा नियमितिकरण रथयात्रा निकालकर 33 जिलों में सरकार के चुनाव के पूर्ण किए हुए वादे को पूरा करने हेतु कलेक्टर और 90 विधानसभा के विधायक जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रथयात्रा का समापन करने पहुंचे। हजारों की संख्या में संविदाकर्मियों ने सरकार पर गैरजिम्मेदार का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने सरकार द्वारा संगठन की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 03 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने की घोषणा किया गया। उन्होंने बताया की सरकार ने हम संविदा कर्मचारियों से 2018 के चुनाव के जनघोषण पत्र के बिंदु क्रमांक 11 में नियमितिकरण का वादा करने एवं सरकार के 4 साल 6 माह बीत जाने के बाद भी वादा कर पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं। इन साढ़े चार साल में सरकार की तरफ से संवादहीनता की स्तिथि है रथयात्रा में 33 कलेक्टर को ज्ञापन और कई कांग्रेस विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद भी संवाद कायम नहीं किए यह लोकतंत्र में चिंताजनक एवं दुखद है। सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय यादव एवं सुदेश यादव ने बताया कि कांग्रेस के कई बड़े नेता के अलावा सरकार के मुखिया के नाते मुख्यमंत्री विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया। यह रथयात्रा के माध्यम से रायपुर तूता में एकत्रित संविदा कर्मी की भीड़ 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में किस पार्टी की सरकार बनेगी यह तय करेगी। इस सरकार को सचेत होना चाहिए। महासंघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार को हम स्पष्ट रूप से यह कहना चाहते है कि सरकार अपने उत्तरदायित्व से मुकर रही है। इस वजह से 45000 संविदा कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने में विवश हो रहे हैं। सरकार के पास अभी भी एक सप्ताह का वक्त है हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अनुपूरक बजट में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की जाए। उक्त कार्यक्रम में परमेश्वर कौशिक, अमित मिरी, अजय क्षत्रिय, शेख मुस्तकिम, चंद्रहास श्रीवास, चंद्रहास जयसवाल, सतीश गौतम, श्वेता सोनी, प्रिया, शकुंतला, चंद्र भूषण पटेल, राम गोपाल खूंटे, पुरण दास सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version