जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनवंती यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट किया इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य साथ रहे. उन्होंने इस दौरान गरियाबंद जिले में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी तथा महिला थाना खोलने के हेतु निवेदन किया. देवभोग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर धोरा कोर्ट मैं उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की तथा देवभोग के हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी के संबंध में भी बात रखें. उन्होंने आश्वस्त किया कि आप की मांग पर गंभीरता से विचार किए जाने लायक है. साथ ही उन्होंने आने वाले समय में देवभोग क्षेत्र आने का भी आश्वासन दिया.
जिपं सभापति धनवंती यादव ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, महिला थाना खोलने हेतु किया निवेदन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

