शास. प्राथमिक शाला मेण्ड्रा संकुल केन्द्र पैनारी मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।प्रवेश उत्सव मे स्थानीय जन प्रतिनिधि, पंच, उप सरपंच, पालकगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, एस.एम.सी. सदस्य एवं जागरूक माताएं एवं संस्था के प्रधान पाठक श्री सुबास चंद्र सिंह, सहायक शिक्षक श्री बिसे लाल उपस्थित रहे। नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर,मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।इसके पश्चात पुस्तक एवं गणवेश वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया गया।स्कूल मे कार्यरत रसोईया माता को साड़ी देकर सम्मानित किया गया एवं स्कूल सफाई कर्मचारी को साफा देकर सम्मानित किया गया। शाला के विकास मे इनका विशेष योगदान रहता है।सभी एस.एम.सी.सदस्यों से अपील किया गया कि सभी नियमित रूप से उपस्थित रहे,अनियमित उपस्थित बच्चों के माता पिता को नियमित शाला भेजने के लिए प्रेरित करें।अतिथियों को भोजन खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

