राज्य के 9 जलाशयों में 80 प्रतिशत और 12 जलाशयों में 50 प्रतिशत से ऊपर जलभराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से 11 प्रमुख जलाशय लबालब हो गए हैं। वही राज्य के 9 अन्य जलाशयों में 80 प्रतिशत और 12 जलाशयों में 50 प्रतिशत से ऊपर जल भराव हो चुका है। जल संसाधन विभाग के स्टेट डाटा सेंटर के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले का खारंग एवं घोंघा जलाशय, मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय, कोरिया जिला का झुमका एवं गेज जलाशय, रायगढ़ जिले का खम्हारपाकुट, केदारनाला एवं पुटकानाला, सरगुजा जिले का कुंवरपुर एवं बरनई जलाशय और रायपुर जिले का पेन्ड्रावन जलाशय शत-प्रतिशत भर गए हैं। राज्य के अन्य प्रमुख जलाशयों में आज की स्थिति में जल भराव इस प्रकार है- कोरबा जिले के मिनी माता-बांगो जलाशय में 92.60 प्रतिशत, धमतरी जिले के रविशंकर सागर में 54.75 प्रतिशत, सोंढुर में 81.36 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली में 77.88 प्रतिशत, बालोद जिले के तान्दुला जलाशय में 36 प्रतिशत, खरखरा में 68.35 प्रतिशत, गोंदली में 61.33 प्रतिशत, कांकेर जिले के दुधावा में 79.96 प्रतिशत, परालकोट में 16.60 प्रतिशत, मयाना में 9.84 प्रतिशत, गरियाबंद जिले के सिकाशेर जलाशय में 80.63 प्रतिशत, महासमुंद जिले के कोडार जलाशय में 60.26 प्रतिशत एवं केशवा जलाशय में 48.54 प्रतिशत जलभराव हुआ है। रायगढ़ जिले के केलो जलाशय में 35.67 प्रतिशत, किनकारी नाला में 82.25 प्रतिशत, बस्तर जिले के कोसारटेडा में 63.53 प्रतिशत, सरगुजा जिले के श्याम जलाशय में 93.88 प्रतिशत, बंकी जलाशय में 30.23 प्रतिशत, कबीरधाम जिले के क्षीरपानी जलाशय में 82.11 प्रतिशत, सुतियापाट में 68.28 प्रतिशत, सरोदा में 95.78 प्रतिशत, कर्रानाला बैराज में 65.95 प्रतिशत, बहेराखार जलाशय में 30.12 प्रतिशत, राजनांदगांव जिले के पिपरिया नाला में 51.26 प्रतिशत, मोंगरा बैराज में 76.54 प्रतिशत, मटियामोती में 69.90 प्रतिशत, रूसे जलाशय में 12.42 प्रतिशत और धारा जलाशय में 15.55 प्रतिशत जल भरा हुआ है। इसी तरह बलौदाबाजर जिले के बल्लार जलाशय में 98.25 प्रतिशत, दुर्ग जिले के मरोदा में 60.58 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 72.77 प्रतिशत, बिलासपुर जिले के अरपा भैंसाझार बैराज में 57.15 प्रतिशत और रायपुर जिले के कुम्हारी जलाशय में 49.43 प्रतिशत जलभराव हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version