बीते तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में हो रही वर्षा बुधवार से थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके साथ ही वर्षा की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। प्रदेश में जून माह में अब तक 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 160.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए।
मंगलवार सुबह से ही रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक रुक कर वर्षा होती रही। बादल व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है और मौसम में ठंडक आ गई है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा 30 वर्षों में सबसे कम है। रायपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टर की हादसे में मौत… मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी दूसरी बाइक से हुई सीधी टक्कर….
Next Article स्कूल कैंपस में मिली लाश से फैली सनसनी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

