रायपुर। अरूण चौबे महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन चंगोराभाठा रायपुर में किया गया है। इस अवसर पर गुरु पूजन का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सभी शिष्यगण इस अवसर पर अपने गुरु महाराज की एक झलक पाने के लिए बहुत ही उत्साहित है और इस दिन के इंतजार में है। इस दिन गुरु का आशीर्वचन शिष्य के जीवन में मार्गदर्शन करता है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डालते हुए अरूण चौबे महाराज ने बताया कि गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो हमारी जिंदगी के अंधेरे को हटाता है और हमें सही रास्ते पर चलने की सीख देता है। महाभारत ग्रंथ को लिखने वाले वेदव्यास जी को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। मुख्य रूप से गुरु पूर्णिमा भारत की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इस धरती से उपजे चार बड़े धर्म हिन्दू, सिख, बौद्ध एवं जैन धर्म को मानने वालों द्वारा गुरुपूर्णिमा को विशेष रूप से मनाया जाता हैं. हमारी संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश इन त्रिदेव से ऊपर का दर्जा दिया जाता हैं. उल्लेखनीय है कि हर साल जुलाई के महीने में गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है और हर साल जुलाई के महीने में गुरु पूर्णिमा की तारीख अलग-अलग होती है। साल 2023 में गुरु पूर्णिमा जुलाई के महीने में 3 जुलाई को मनाया जाएगा।
अरुण चौबे महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 3 जुलाई को
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

