रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए रायपुर में आठ सेंटरों पर सैंपल संकलित कर जांच की जा रही है। कोविड-19 के संभावित मरीज या कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग इन सेंटर्स में सैंपल देकर नि:शुल्क जांच करा सकते हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों चंगोराभाठा, खोखोपारा, भनपुरी, हीरापुर, लाभांडी और शंकर नगर से विधानसभा जाने वाले मार्ग में स्थित बाल आश्रयस्थल में कोविड-19 की पहचान के लिए स्वाब सैंपलों की जांच की जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय और कालीबाड़ी स्थित टीबी अस्पताल में भी जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। संदिग्ध मरीज सवेरे साढ़े दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इन सेंटरों में पहुंचकर जांच करवा सकते हैं।

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अब मोबाइल में मैसेज से


कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल जांच कराने वालों को अब जांच रिपोर्ट उनके द्वारा दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर मोबाइल नंबरों पर जांच रिपोर्ट भेजना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने कहा है कि जांच कराने वालों को रिपोर्ट प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है। अब सैंपल देने वाले व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर उसकी रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। विभाग की कोशिश है कि जांच रिपोर्ट लेने के लिए किसी को भी स्वास्थ्य केंद्र न आना पड़े। पॉजिटिव्ह या निगेटिव्ह होने की रिपोर्ट मैसेज के माध्यम से मिल जाए। पहले केवल पॉजिटिव्ह पाए जाने वालों को ही फोन कर उनके रिपोर्ट की जानकारी दी जाती थी। निगेटिव्ह रिपोर्ट वालों को अस्पताल आकर इसे लेना होता था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version