दिल्ली मेट्रो तो जैसे जंग का अखाड़ा हो गया है. आए दिन यहां से लड़ाई-झगड़े का कोई न कोई वीडियो सामने आ रहा है. कभी कपल्स का किसिंग वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी थप्पड़ों की बौछार का. अब एक बार फिर दिल्ली मेट्रो चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक नई वीडियो सर्कुलेट हो रही है, जिसमें कपल आपस में झगड़ता हुआ नजर आ रहा है. नौबत यहां तक पहुंच गई कि थप्पड़ों का सिलसिला भी शुरू हो गया.
वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन का बताया जा रहा है. भीड़ से भरी मेट्रो में कपल किसी बात पर अचानक एक दूसरे से झगड़ बैठा. उनको झगड़ता देख आसपास के लोग भी दंग रह गए. सबकी नजर कपल के झगड़े पर आकर टिक गई. दोनों का झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, यह तो फिलहाल मालूम नहीं चल सका है. हालांकि मामला कुछ सीरियस जरूर था. क्योंकि गर्लफ्रेंड इतनी गुस्से में थी कि उसने आव देखा न ताव सीधा हाथ उठाकर एक थप्पड़ अपने ब्वॉयफ्रेंड को रसीद कर दिया.

https://twitter.com/Mojimonu/status/1674616328152555520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1674616328152555520%7Ctwgr%5E87333be6674f63f61e0f359a23e0e37abcc79dc8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fdelhi-metro-couple-fight-video-viral-girlfriend-slapped-boyfriend-in-public-2444976


शांत खड़ा रहा ब्वॉयफ्रेंड
इस पूरी लड़ाई में सिर्फ लड़की की तरफ से ही चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं. ब्वॉयफ्रेंड बिल्कुल शांत खड़ा नजर आया. उसने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा मारे गए थप्पड़ का भी कोई जवाब नहीं दिया और ना ही कुछ रिएक्ट किया. गर्लफ्रेंड लड़ाई के दौरान कहती नजर आ रही है कि “बहुत दिनों से चिल्ला रहा है तू”. कपल की यह लड़ाई देखकर आसपास बैठे लोग भी खौफजदा हो गए. हालांकि किसी ने भी मामले में पड़ने की कोशिश नहीं की. सब खाली खड़े होकर लड़ाई का नजारा देखते हुए नजर आए.
यूजर्स को आया गुस्सा
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘अगर इस शख्स ने लड़की को थप्पड़ मारा होता, तो मेट्रो में मौजूद हर कोई महिला की मदद के लिए खड़ा जाता. यहां महिला ने थप्पड़ मारा, इसलिए हर कोई यह सोचता है कि जरूर आदमी ने ही कुछ गलत किया होगा. दोनों ही मामलों में बस पुरुष ही गलत होते हैं.'(abplive.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version