रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अब सुबह 9:40 बजे की जगह 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे।
नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। PM मोदी जनता से जुड़े हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे, और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुताबिक इस सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया गया है।
2 दिन में 4 राज्यों का दौरा करेंगे और 50 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी
7 से 8 जुलाई को नरेंद्र मोदी चार राज्यों में 5 शहरों का दौरा करेंगे। जिनमें, रायपुर (छत्तीसगढ़), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वारंगल (तेलंगाना), बीकानेर (राजस्थान) में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सभी जगहों में मिलाकर कुल 50 हजार करोड़ रुपए की करीब 50 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
राजधानी में बीजेपी नेता बांट रहे हैं निमंत्रण कार्ड
रायपुर में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत लगा चुकी है। दिग्गज नेता जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत रायपुर शहर के बाजारों गलियों में निमंत्रण कार्ड लेकर घूम रहे हैं। भाजपा में हाल ही में शामिल हुए पार्षद अमर बंसल ने हजारों पैकेट तैयार किए हैं। यह पैकेट पीले चावल के हैं, जो निमंत्रण कार्ड के साथ लोगों के घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं।
शाम 7 बजे तक रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह:आज रात तय होगा भाजपा का चुनावी एक्शन प्लान
गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 6:30 से 7:00 बजे के आसपास रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वो भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। यहां अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होनी है।
पीएम मोदी का 7 को छत्तीसगढ़ दौरा, सुबह 10:40 को पहुंचेंगे रायपुर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

