रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में आज कामकाज पूरी तरह से ठप्प है, क्योंकि यहां के अधिकारी कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि 5 प्रतिशत डीए में जो बढ़ोतरी की गई है वो पुराना है, आज तक एरियर्स की घोषणा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनरतले नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहा है कलेक्टर, ब्लॉक, तहसील कार्यालय में ताला लगा हुआ है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी प्रदर्शन स्थल पर जुटे रहे।