जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पहुंच जाता है। वहीं मानसून के मौसम में घूमने का अलग ही मजा होता है। कई लोग मानसून में पहाड़ों की तरफ जाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग रेगिस्तान घूमने के लिए जाते हैं। घूमने का शौकीन व्यक्ति कभी भी सुहावने मौसम और झमाझम बारिश में घूमने का मौका नहीं गंवाता है। ऐसे मौसम में अधिकतर लोग लांग ड्राइव पर भी जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको घूमने का एक अलग ही आनंद मिलेगा। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…
उदयपुर
वैसे तो राजस्थान हमारे देश का सबसे गर्म प्रदेश माना जात है। लेकिन जुलाई के महीने में यानी की बारिश के मौसम में इस राज्य की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। मानसून में आप उदयपुर घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि इस समय उदयपुर बेहद मनमोहक और खूबसूरत हो जाता है। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर यह शहर मानसून में एक साथ हजारों से अधिक अद्भुत दृश्य पेश करता है। जो आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां पर मानसून में हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं और झील किनारे मौज-मस्ती करती हैं। उदयपुर में आप तेह सागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस जैसी जगहों पर घूमने का मजा उठा सकते हैं।
मसूरी
अगर आप इस मानसून उत्तराखंड की किसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो मसूरी आपको निराश नहीं करेगा। मानसून में मसूरी की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। आपको मानसून में यहां पर सड़क से लेकर पहाड़ और पहाड़ से लेकर झीलों के किनारे सिर्फ और सिर्फ बादल ही दिखाई देंगे। कई बार बारिश के समय यह पूरा शहर बादलों से ढक जाता है। यहां पर आप मानसून में गन हिल, लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स और नाग टिब्बा जैसी बेहतरीन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।
गंगटोक
जुलाई के महीने में घूमने का शौकीन व्यक्ति नॉर्थ ईस्ट की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहेगा। ऐसे में अगर आप भी ऐसा प्लान बना रहे हैं तो आपको गंगटोक की हसीन वादियों में जरूर जाना चाहिए। मानसून के दौरान पूरा गंगटोक शहर बादल से ढक जाता है। यहां पर नजारा देख आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। मानसून आने पर चेरापूंजी में सबसे अधिक बारिश होती है। लेकिन ज्यादा बारिश में चेरापूंजी जाना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में आप गंगटोक में ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, नाथुला पास, हॉट स्प्रिंग्स और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क आदि घूम सकते हैं।
कुर्ग
अगर बारि़श के मौसम में आप दक्षिण भारत की किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुर्ग जरूर जाना चाहिए। बता दें कि कुर्ग एक ऐसी मनमोहक जगह है, जो दक्षिण भारत में घूमे जानी वाली टॉप जगहों में आती है। कुर्ग की प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम वातावरण, हरी-भरी पहाडय़िों में आपका बस जाने का मन करेगा। यहां पर आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ आ सकते हैं। समुद्र के किनारे मौजूद इस जगह की खूबसूरती मानसून में अपने चरम पर होती है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version