मेक्सिको में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक इंसान ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। एख शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसका भेजा निकाल कर टाकोस के साथ खा गया। टैकोस एक पारंपरिक मैक्सिकन डिश है जो लगभग रोटी जैसा होता है। पुलिस ने नरभक्षी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शख्स ने 29 जून को नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसे 2 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय आरोपी पति का नाम अल्वारो मोंटसेराट है। उसकी पत्नी का नाम मारिया मोंटसेराट है। इन दोनों की शादी के एक साल ही हुए थे। मारिया 38 साल की थी और उसकी पिछली शादी से 5 बच्चे थे। मारिया की सबसे छोटी बेटी 12 साल की है और सबसे बड़ी 23 साल की। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान, अल्वारो ने उन्हें बताया कि सांता मुएर्टे (मृत्यु की देवी) और शैतान ने उसे अपराध करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि अल्वारो ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसका भेजा निकाल कर खा लिया।

इसके बाद उसने शव को टुकड़े टुकड़े कर दिया। अवशेषों को प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया। शव के कुछ हिस्सों को उसने अपने ही घर के पीछे एक गड्ढे में फेंक दिया। वहीं बाकी बचे हिस्से को घर में रख लिया। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी पत्नी की टूटी हुई खोपड़ी का इस्तेमाल ऐशट्रे के रूप में करता था और उसमें सिगरेट की राख फेंकता था। उसके अपराध का पता तब चला, जब उसने गुनाह कबूल करने के लिए अपनी सौतेली बेटी को बुलाया। पीड़िता की मां, मारिया एलिसिया मोंटिएल सेरान ने स्थानीय मीडिया को बताया, “उसने अपनी एक बेटी से कहा कि वह आकर अपनी मां को ले जाए क्योंकि मैंने उसे पहले ही मार डाला है और बैग में डाल दिया है।” पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी का शरीर छेनी और हथौड़े से काटा गया था। जब उसने अपने दामाद से पूछा कि अगर वह बुरी इंसान नहीं थी तो उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया? इसके जवाब में दामाद ने कहा कि उसे मरने में कोई तकलीफ नहीं हुई। मारिया एलिसिया ने कहा कि उसकी दो सबसे छोटी नतिनी ही अपनी मां के साथ रहती थी। दादी ने बताया कि उनकी बच्चियों को अपने सौतेले पिता से हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। मारिया एलिसिया ने कहा, “जब वे नहाते थे तो वह उनकी जासूसी करता था, और मेरी बेटी… मेरी बेटी तो प्यार के कारण वह हमेशा अपने पति का ही साथ देती थी।” पीड़ित के परिवार ने दावा किया कि अल्वारो शराब और नशीली दवाओं का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से हिंसा करता था। परिवार का कहना है कि दंपति अक्सर सोशल मीडिया पर सांता मुएर्टे की पूजा के बारे में पोस्ट करते थे। पुलिस को कथित तौर पर उनके घर में एक काले जादू की वेदी मिली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version