रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सुख-समृद्धि के प्रतीक का त्यौहार तीजा-पोरा तिहार के शुभ अवसर पर आज अपने रायपुर निवास परिसर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रचार के लिए सभी पांच संभागों हेतु तैयार किए गए विशेष प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवारा किया। इस रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में भगवान राम के चौदह वर्षों के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले सभी स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रचार के लिए तैयार किए गए विशेष रथ सभी पांचों संभागों जिलों, विकासखण्डों और गांवों में जाकर राम वन गमन पर्यटन परिपथ के बारे में एलईडी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी के लिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का गठन किया जाएगा। इस कोष में एकत्रित राशि देवालयों-देवगुडी के विकास में भी लगायी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, सचिव पर्यटन अन्बलगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की प्रबंध संचालन श्रीमती इफ्फत आरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version