फरीदाबाद। एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या के मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार मास्टरमाइंड राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह में बालीवुड फिल्म स्टार सलमान खान की रेकी भी की थी। इसी वजह से राहुल ब्रांदा में दो दिन रहा था, इस दौरान देखा था कि सलमान खान किस समय घर से बाहर निकलते है और कहां-कहां जाते है। डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। लारेंस बिश्नोई फिलहाल जोधपुर राजस्थान की जेल में बंद है। डीसीपी ने बताया कि सलमान खान की रेकी कर इसकी जानकारी राहुल ने लारेंस बिश्नाई तक पहुंचाई थी। लारेंस बिश्नोई सलमान खान से रंजिश रखता था। 2018 में जोधपुर में पाडा हिरण शिकार मामले में सलमान खान के बरी हो जाने से लारेंस दुखी था। लारेंस ने सलमान खान को मारने की धमकी भी दी हुई थी। पुलिस मान रही है कि लारेंस अब सलमान खान की हत्या की योजना बना रहा था। इसलिए उसने राहुल से सलमान खान की रेकी कराई थी। राहुल पर फरीदाबाद ही नहीं झज्जर, पंजाब, भिवानी में हत्या व फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। राहुल ने पिछले छह माह में चार हत्या की हैं। पुलिस ने राहुल से पिस्टल भी बरामद की है। अब पुलिस राहुल को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।बता दें कि 24 जून को एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का मास्टरमाइंड भिवानी निवासी राहुल उर्फ सन्नी पुलिस ने रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। साल 2018 में प्रवीण ने राहुल उर्फ सन्नी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कराया था। उसका बदला लेने के लिए राहुल ने वारदात को अंजाम दिया। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version