हमारे देश के मौजूदा पारंपरिक गुणों के साथ कर्नाटक वैश्वीकरण का एक आदर्श भी है। महाराजाओं के मैसूर पैलेस से लेकर बेंगलुरु के आईटी हब तक कर्नाटक में कई अनसुलझे तथ्य हैं। जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। अगर आप पूरा एक महीना भी इस राज्य का दीदार करते हैं, फिर भी आपके पास समय कम पड़ जाएगा। अगर आप इस राज्य में पहले भी घूमने आ चुके हैं, या हाल ही में घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो बता दें कि घूमने के लिए हम्पी शहर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन लोटस महल के दर्शन किए बिना हम्पी का टूर अधूरा माना जाता है। लोटस महल कई मायनों में बेहद खास है। साथ ही इसका इतिहास भी काफी रोचक है।
लोटस महल
बता दें कि लोटस महल का इतिहास काफी रोचक है। इस महल को चितरंगी महल के नाम से भी जाना जाता है। श्री कृष्णदेव राय द्वारा रानी के लिए इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। इसमें रानी के महल के तहखाने, जल मंडप, ट्रेजरी बिल्डिंग और वॉच टॉवर जैसी कई दिलचस्प संरचनाएं देखने को मिलेंगे। हालांकि यह महल किसी भगवान या मूर्ति को समर्पित नहीं है।
लोटस महल की खासियत
लोटस महल की संरचना काफी ज्यादा खूबसूरत है। इस महल की तुलना कमल से की गई है। यह दो मंजिला इमारत काफी ज्यादा शोभनीय है और इसके स्तंभों पर विशेष रूप से खूबसूरत बारीक नक्काशी उकेरी गई है। आप इसे इस्लामी वास्तुकला की एक अच्छी मिसाल कह सकते हैं। इस महल का मुंडेर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं अगर आप इस महल के इतिहास के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आपको इस किले को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। लोटस महल की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है।
फेमस व्यंजन
इस महल को एक्सप्लोर करने के साथ ही आप हम्पी की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं और यहां के फेमस व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। हम्पी शहर अपनी हस्तशिल्प कलाओं के लिए विश्व भर में जाना जाता है। हम्पी में मौजूद सभी महलों में लोटस महल सबसे ज्यादा फेमस है।
कब बनाएं घूमने का प्लान
हालांकि यहां पर आप कभी भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप घूमने के साथ ही मौसम का मजा भी लेना चाहते हैं, तो जुलाई से सितंबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है।
प्रवेश शुल्क
लोटस महल के अंदर जाने के लिए आपको 50 रुपए टिकट देना होगा। वहीं अगर आपकी उम्र 15 साल से कम है तो आप इस महल में निशुल्क घूम सकते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों को 250 रुपए का टिकट मिलता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version