रायपुर। छत्तीसगढ़ के 31 डिप्टी कलेक्टरों पर प्रशासनिक गाज गिरी है। राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे 31 डिप्टी कलेक्टरों को भारमुक्त कर दिया है जो ट्रांसफर के बाद भी नए जगह पर जा नहीं रहे थे। सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ये कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, भारमुक्त किए गए अफसरों का तबादला किया गया था, इसके बावजूद नई जगह पर वो अपनी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे थे। इस कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को एकतरफा भारमुक्त कर दिया है।
31 डिप्टी कलेक्टरों पर गिरी प्रशासनिक गाज!, राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, किया भारमुक्त
Previous ArticleBIG BREAKING छत्तीसगढ़ : थरहा लेकर निकले लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी…एक की मौत…35 से ज्यादा घायल
Next Article छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023
