चंदा मामा की कहानियां धरती की धड़कनों में चांद हमेशा से धड़कता रहा है। हम सब के बचपन में चांद से जुड़ी लोरियों और कहानियों की एक अलग जगह बनी हुई है। चांद को मुट्ठी में करने सपनों की उड़ान पर हिन्दुस्तान का चंद्रयान-3 निकल पड़ा है। पूरे देश इस गौरवपूर्ण क्षण को महसूस कर रहा है। चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो चुका है। 5 अगस्त को ये चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इसके सफल लॉन्चिंग से बधाईयों का सिलसिला चल रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजार उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तान की शर्मिंदगी का कारण वहां के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी बने हैं। 

बता दें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल का लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फवाद चौधरी चांद की बात करते हुए न्यूज एंकर को कहते है कि हमारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। चांद को लेकर इतना पापड़ क्यों बेलना। चांद तो सामने ही नजर आ जाता है। फवाद चौधरी की बात सुनकर ऐसा लगता है कि वो शायद भारत के शायद वो भारत के चंद्रयान मिशन को ही फिजूल बताते हुए अपने मंत्रालय का स्टैंड बता रहे थे। हालांकि ये वीडियो क्लिप पुरानी बताई जा रही है। 

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की यात्रा पर भेजा। LVM-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। LVM3 रॉकेट के सभी तीन चरणों ने नाममात्र का प्रदर्शन किया और 100 प्रतिशत प्रक्षेपण सफलता का अपना रिकॉर्ड जारी रखा। अंतरिक्ष यान ने आंध्र प्रदेश से प्रक्षेपण के 900 सेकंड बाद चंद्रयान-3 मिशन को अंतरिक्ष में तैनात किया। इसरो अब अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सड़क पर उतारने के लिए आने वाले दिनों में कक्षा-उन्नयन युद्धाभ्यास करेगा। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version