रायपुर . छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार किसान और आम_जनमानस के हरेली तिहार पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में धूम धाम से मनाने के साथ शासन प्रशासन स्तर से भी बड़े जोर शोर से इस त्योहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास में भी इस त्योहार को भी बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाते हुए छतीसगढ़िया संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह कैसी विडम्बना है कि छत्तीसगढ़ के 45000 छतीसगढ़िया संविदा कर्मचारी सरकार के वादे नियमितिकरण को पूरा करने पौने पांच साल से संघर्ष कर रहे हैं। हरेली तिहार घर में मनाने को छोड़कर ये संविदा कर्मचारी रायपुर तूता मैदान में छोटे छोटे बच्चो और अपने परिवार के साथ जेल भरो आंदोलन में शामिल होने को मजबूर है। हरेली तिहार को ध्यान में रखते हुए गेड़ी चढ़कर एवं पारंपरिक वेशभूषा में संविदाकर्मी तूता धरना स्थल से जेल भरने के लिए निकले। प्रदेशभर से आए संविदा कर्मचारी अपने बच्चो, परिवार के साथ इस आंदोलन में शामिल हुए ।
राज्योत्सव स्थल बना अस्थाई जेल
तकरीबन 20 हजार की संख्या में कर्मचारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी है। इतनी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई भी कर्मचारी संगठन जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए । प्रशासन ने तात्कालिक व्यवस्था के रूप में राज्योत्सव स्थल को अस्थाई जेल में तब्दील कर दी गई।
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि सरकार अपने वादे के वादे को याद दिलाने तुता धरना स्थल पर प्रदेश भर से संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए हैं। यह जनसैलाब देख शासन जल्द हमें नियमितिकरण का अपना वादा पूरा करे।
कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा और अशोक कुर्रे ने कहा है कि सरकार संवादहीनता की स्थिति में है। बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है कि सरकार के वादे पौने पांच साल भी पूरे नहीं हुए हैं। हमें हरेली तिहार के दिन संघर्ष कर जेल भरना पड़ रहा है। मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना के साथ हरेली तिहार मना रही है इसके विपरित छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी सरकार के वादा खिलाफी के कारण अपने परिवार सहित आकर जेल भरो आंदोलन करने को मजबूर हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version