रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। आपको बता दें कि फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्यसभा सांसद भी हैं।
