मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 22 जुलाई तक के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 655.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 538.4 मिमी, मुंगेली में 455 मिमी, राजनांदगांव में 489.8 मिमी और सुकमा में 556.5 मिमी बारिश 1 जुलाई से 21 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 161.8 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे की स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 441.7 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version