शुक्रवार की सुबह तेज बारिश से पहले तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आए तुमड़ीबोड के तीन युवक में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड के रहने वाले अजय यादव (19 साल), चंपालाल और मोहनलाल बरसते पानी में मछली मारने के लिए घर से निकले थे। तुमड़ीबोड स्थित नर्सरी में जब तीनों पहुंचे तो तेज गरज के साथ बिजली गिरी। जिसमें अजय यादव की मौत हो गई।
वहीं चंपालाल और मोहनलाल बुरी झुलस गया। जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली के कहर से अजय यादव बच नहीं पाया। जबकि उसके साथियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिससे उसकी जान बच गई। अस्पताल प्रबंधन घायलों का इलाज में जुटा हुआ है। वहीं पुलिस ने अजय यादव की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version